धीमी ओवर गति पर शुभमन गिल पर गिरी गाज, लगा भारी जुर्माना
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में धीमी ओवर गति के लिए कार्रवाई की गई है। गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। गुजरात ने दिल्ली के खिलाफ रोमांचक मुकाबला एक रन से अपने नाम किया था। गुजरात की मौजूदा आईपीएल सीजन में यह पहली जीत है। लेकिन अब गुजरात के कप्तान पर जुर्माना भी लग गया है।
आईपीएल ने एक बयान में कहा, गुजरात के कप्तान गिल पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 14वें मैच में धीमी ओवर गति को लेकर जुर्माना लगाया गया है। यह मौजूदा सीजन में टीम आईपीएल की आचार संहिता 2.22 का पहला उल्लंघन था जिस कारण उन पर न्यूनतम कार्रवाई की गई है। इसी कारण गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
गुजरात की करीबी जीत
प्रसिद्ध कृष्णा की अंतिम ओवर में की गई शानदार गेंदबाजी और डेविड मिलर की एक गलती से गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को एक रन से हराया। गुजरात की आईपीएल में रनों से लिहाज से ये सबसे कम अंतराल से जीत है। बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में गुजरात ने 20 ओवर में चार विकेट पर 210 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 209 रन ही बना सकी।दिल्ली की टीम आईपीएल में पहली बार एक रन से नहीं हारी है। यह चौथी बार है जब टीम को एक रन के अंतराल से हार मिली है। दिल्ली कैपिटल्स को इससे पहले 2015 में चेन्नई सुपर किंग्स, 2016 में गुजरात लायंस और 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों एक रन से हार का सामना करना पड़ा था। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के अलावा किसी टीम ने एक रन के अंतराल से इतने मैच नहीं गंवाए हैं।

राशिफल 13 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मंत्री विश्वास सारंग ने किया ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह-2026 का शुभारंभ
स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने की विभाग की व्यापक समीक्षा
विभागीय समन्वय के साथ बेहत्तर कार्य करें अधिकारी - प्रभारी सचिव बोरा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को मुंगवानी में 1835 करोड़ रुपये से अधिक राशि का करेंगे अंतरण
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है योग : मंत्री परमार
दफ्तरों की भागदौड़ पर लगा ब्रेक, सिंगल विंडो ने कम की दूरी
कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं प्रशासनिक विषयों की समीक्षा की