तेज रफ्तार Mahindra Thar ने ली तीन जिंदगियां, नाना और दो नातियों की मौत
गुरुग्राम। पटौदी के खोड़ गांव में शुक्रवार की रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार थार ने पैदल जा रहे नाना व उसके दो नातियों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बच्चों की मौके पर मौत हो गई, जबकि व्यक्ति की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई है। सूचना मिलने पर पटौदी थाने की पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में पहुंचाया है। हादसे के बाद चालक थार को मोके पर ही छोड़कर भाग गया। पुलिस ने थार को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा किया है। मृतकों की पहचान खोड़ गांव निवासी सुभाष (53) व उसके नातियों जायद खान (9) व ईशांत (10) निवासी मिलकपुर गांव, भिवाड़ी (राजस्थान) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात को सुभाष अपने दोनों नातियों जायद व ईशांत को लेकर अपने भाइयों से मिलने खोड़ गांव के पास लोकरा रोड़ पर आया था। रात को वह दोनों के साथ वापस घर जा रहा था। जब वे रात करीब 10.55 बजे लोकरा रोड पर जा रहे थे, पीछे से तेज रफ्तार में आ रही थार ने सुभाष व उसके नातियों जायद व ईशांत को टक्कर मार दी। थार की टक्कर लगने से तीनों 10 से करीब 30 फीट दूर तक जा कर पड़े। गंभीर चोटें लगने के कारण ईशांत व जायक की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं, राहगीरों तीनों को पास अस्पताल में पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान सुभाष ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को गुरुग्राम मोर्चरी में पहुंचाया है। पटौदी थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि थार गाड़ी के नंबर के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। हादसे के दौरान थार गाड़ी की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही है। ऐसे में चालक से पूछताछ व मेडिकल के बाद ही पता चल सकेगा कि उसने शराब का सेवन कर रखा था या नहीं।

फ्रिज के ऊपर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, घर में बढ़ सकती है कलह और तनाव
क्या सच में 48 घंटे में असर करता है नीलम? जानिए रत्नों से जुड़ी मान्यताएं
आचार्य चाणक्य ने बताया महिलाओं की सबसे बड़ी ताकत क्या होती है
शिव के 12 स्वयंभू ज्योतिर्लिंग, क्या आप जानते हैं इनसे जुड़े अद्भुत फैक्ट्स?
राशिफल 12 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत अकलतरा में 10 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
डिजिटल इंडिया की राह पर अबूझमाड़ : रायनार में मोबाइल टावर शुरू, वनांचल में गूँजेगी घंटी
मध्यप्रदेश की बेटियों का सटीक निशाना : राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का गौरव बढ़ाया
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के पुत्र- पुत्रवधू को दिया सुखद दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद
जटिल रोगों का कबीरधाम जिला अस्पताल में हो रहा सफल उपचार