SRH का बड़ा दांव: चोटिल डेविड पेन की जगह गेराल्ड कोएत्जी की टीम में एंट्री
सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के बीच बड़ा फैसला लेते हुए दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी को इंग्लैंड के डेविड पेन की जगह टीम में शामिल किया है। डेविड पेन टखने की चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। उन्होंने इस सीजन में एसआरएच के लिए दो मैच खेले थे और दो विकेट लिए थे।
दो करोड़ रुपये में फ्रेंचाइजी से जुड़े कोएत्जी
फ्रेंचाइजी ने कोएत्जी को दो करोड़ रुपये में टीम में जोड़ा है। कोएत्जी के पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा अनुभव है, उन्होंने अब तक चार टेस्ट, 14 वनडे और 18 टी20 मुकाबलों में कुल 67 विकेट लिए हैं। आईपीएल में अनुभव की बात करें तो वह पहले मुंबई इंडियंस (2024) और फिर गुजरात टाइटंस (2025) की टीम का हिस्सा रह चुके हैं। आईपीएल में उन्होंने 14 मैचों में 15 विकेट लिए हैं।
सनराइजर्स की गेंदबाजी होगी मजबूत
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले से पहले यह बदलाव सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी को मजबूती देने के लिहाज से अहम माना जा रहा है। सनराइजर्स का मुकाबला चेन्नई से शनिवार को है। यह मुकाबला हैदराबाद में खेला जाएगा। सनराइजर्स की टीम फिलहाल अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। उसने पांच में से दो मैच जीते हैं और तीन में उन्हें हार मिली है। वहीं, सीएसके की टीम भी पांच में से दो मैच जीतकर अंक तालिका में आठवें स्थान पर है।
कमिंस भी जल्द टीम से जुड़ सकते हैं
सनराइजर्स की टीम को फिलहाल नियमित कप्तान पैट कमिंस की भी कमी खल रही है। कमिंस 23-24 अप्रैल तक टीम से जुड़ सकते हैं। कमिंस की गैरमौजूदगी में फिलहाल ईशान किशन कमान संभाल रहे हैं। कमिंस ने सोशल मीडिया पर कमेंट कर अगले शुक्रवार को भारत पहुंचने की बात कही थी। उन्होंने फिटनेस टेस्ट भी पास कर लिया है। कमिंस इस सीजन के लिए भारत आए थे, लेकिन फिर वापस लौट गए थे। अब वह पूरी तरह फिट होकर वापस भारत आ रहे हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया कि अब वह गेंदबाजी करने में सक्षम हैं।

राशिफल 13 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मंत्री विश्वास सारंग ने किया ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह-2026 का शुभारंभ
स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने की विभाग की व्यापक समीक्षा
विभागीय समन्वय के साथ बेहत्तर कार्य करें अधिकारी - प्रभारी सचिव बोरा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को मुंगवानी में 1835 करोड़ रुपये से अधिक राशि का करेंगे अंतरण
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है योग : मंत्री परमार
दफ्तरों की भागदौड़ पर लगा ब्रेक, सिंगल विंडो ने कम की दूरी
कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं प्रशासनिक विषयों की समीक्षा की