देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा: अफवाहों पर सरकार ने दिया स्पष्टीकरण
देश में एक बार फिर लॉकडाउन को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच केंद्र सरकार ने स्थिति साफ करते हुए कहा है कि ऐसा कोई प्रस्ताव फिलहाल विचाराधीन नहीं है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने साफ शब्दों में कहा है कि देश में लॉकडाउन लगाने की सारे बातें सिर्फ अफवाहें हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्थिति जरूर अनिश्चित बनी हुई है, लेकिन सरकार हर परिस्थिति पर नजर बनाए हुए है और जरूरी कदम उठा रही है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसे समय में ज़रूरी है कि हम सभी शांत, ज़िम्मेदार और एकजुट रहें। उन्होंने कहा कि इस तरह की स्थिति में अफवाह फैलाना और बेवजह डर का माहौल बनाना गैर-जिम्मेदाराना और हानिकारक है। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे ऐसी किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।
लॉकडाउन को लेकर अफवाहों का दौर
देश में एक बार फिर लॉकडाउन को लेकर अफवाहों का दौर शुरू हो गया है। वैश्विक स्तर पर बढ़ती अनिश्चितताओं, सप्लाई चेन को लेकर चिंताओं और कुछ देशों में उभरते संकट के कारण लोगों में आशंका का माहौल बन रहा है, जिसका असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। इस कारण सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर लगातार ऐसे संदेश वायरल हो रहे हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि वैश्विक हालात को देखते हुए सरकार जल्द ही लॉकडाउन लगा सकती है। हालांकि, केंद्र सरकार ने इन अटकलों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।
सरकार ने जारी किया स्पष्टीकरण
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने स्पष्ट किया है कि देश में लॉकडाउन लगाने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है और ऐसी सारी बातें निराधार व भ्रामक हैं । उन्होंने कहा कि वैश्विक स्थिति जरूर अनिश्चित बनी हुई है लेकिन सरकार हर परिस्थिति पर नजर बनाए हुए है और जरूरी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा, सप्लाई चेन और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता को लेकर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि देश में ईंधन, ऊर्जा और अन्य जरूरी सामानों की आपूर्ति बिना किसी बाधा के जारी रहे। उन्होंने कहा कि इस तरह की भ्रामक खबरें फैलाना न सिर्फ गैर-जिम्मेदाराना है, बल्कि इससे बाजार और समाज दोनों पर नकारात्मक असर पड़ता है। उन्होंने अपील की है कि ऐसे समय में ज़रूरी है कि हम सभी शांत, ज़िम्मेदार और एकजुट रहें।

राशिफल 13 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मंत्री विश्वास सारंग ने किया ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह-2026 का शुभारंभ
स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने की विभाग की व्यापक समीक्षा
विभागीय समन्वय के साथ बेहत्तर कार्य करें अधिकारी - प्रभारी सचिव बोरा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को मुंगवानी में 1835 करोड़ रुपये से अधिक राशि का करेंगे अंतरण
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है योग : मंत्री परमार
दफ्तरों की भागदौड़ पर लगा ब्रेक, सिंगल विंडो ने कम की दूरी
कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं प्रशासनिक विषयों की समीक्षा की