भिवाड़ी में वेतन बढ़ोतरी को लेकर बवाल, महिलाओं पर पुलिस कार्रवाई
भिवाड़ी। उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बाद अब राजस्थान के भिवाड़ी के चौपानगी औद्योगिक क्षेत्र में भी मजदूर आंदोलन की आंच पहुंच गई है। पथरेड़ी स्थित सुप्राजीत इंजीनियरिंग लिमिटेड कंपनी के श्रमिक वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए। जब प्रदर्शन उग्र रूप लेने लगा तो पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए डंडे बरसाए। इस दौरान कुछ युवकों को हिरासत में ले लिया गया है। महिलाओं के द्वारा गिरफ्तारी का विरोध किया जा रहा था, जिससे पुलिस और महिलाओं के बीच भी हल्की धक्का-मुक्की भी देखने को मिली। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और तनाव का माहौल बना हुआ है।
कर्मचारी वेतनवृद्धि को लेकर कर रहे आंदोलन
भिवाड़ी के एडिशनल एसपी अतुल साहू ने बताया कि सुप्राजीत लिमिटेड कंपनी में केबल निर्माण का काम होता है। सोमवार की सुबह अचानक कर्मचारी वेतन वृद्धि की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। धीरे-धीरे कुछ श्रमिक सड़क पर आने लगे और जाम की स्थिति बनने लगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश की कोशिश की। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर हल्का बल प्रयोग किया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बनाया तो पुलिसकर्मी उनसे बहस करते भी दिखाई दिए।
जल्द समाधान निकलने की उम्मीद
जब कुछ युवकों को हिरासत में लिया जाने लगा तो महिला श्रमिकों ने इसका पुरजोर विरोध किया और पुलिस से भिड़ गईं। इस दौरान हल्की हाथापाई भी देखने को मिली। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने किसी भी प्रकार के अनुचित बल प्रयोग से इनकार किया है। श्रमिकों का प्रतिनिधिमंडल कंपनी प्रबंधन से लगातार बातचीत कर रहा है और अधिकारियों को उम्मीद है कि जल्द ही कोई समाधान निकल आएगा।

राशिफल 13 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मंत्री विश्वास सारंग ने किया ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह-2026 का शुभारंभ
स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने की विभाग की व्यापक समीक्षा
विभागीय समन्वय के साथ बेहत्तर कार्य करें अधिकारी - प्रभारी सचिव बोरा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को मुंगवानी में 1835 करोड़ रुपये से अधिक राशि का करेंगे अंतरण
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है योग : मंत्री परमार
दफ्तरों की भागदौड़ पर लगा ब्रेक, सिंगल विंडो ने कम की दूरी
कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं प्रशासनिक विषयों की समीक्षा की