बिजली बिलों से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, स्मार्ट मीटर हटाने की मांग
हाथरस । गांव अजरोई के ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए तहसील प्रशासन को शिकायती पत्र सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की।शनिवार को बड़ी संख्या में तहसील पहुंचे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उनके घरों में सीमित बिजली उपयोग—जैसे एक पंखा और एलईडी बल्ब—के बावजूद स्मार्ट मीटर हजारों रुपये का बिल दिखा रहे हैं। ग्रामीणों ने इसे आर्थिक उत्पीड़न बताते हुए कहा कि इतने अधिक बिलों का भुगतान करना उनके लिए संभव नहीं है।शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने मांग की कि वर्तमान में लगे स्मार्ट मीटरों को तत्काल हटाया जाए और उनकी जगह पुराने मीटर रीडिंग वाले मीटर लगाए जाएं या फिर मासिक शुल्क के आधार पर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।विरोध करने वालों में शीतल सिंह, राकेश सिंह, अनिल कुमार, श्यौराज सिंह, देवा सिंह, जगपाल सिंह, मलि खान सिंह, मीना, सविता, पूजा देवी, प्रमोद सिंह, सोमवती देवी, भूरा, रवि, कोमल सिंह, तेजवीर सिंह, देशराज सिंह, मंजू देवी शर्मा, ओमी देवी और सुंदरलाल शर्मा सहित अनेक ग्रामीण शामिल रहे।उपजिलाधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों से प्राप्त प्रार्थना पत्र पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बेखौफ चोरों ने काटा सेंध, कटनी में मोबाइल की चोरी से हड़कंप
केन-बेतवा परियोजना को लेकर आदिवासियों से हुई जीतू पटवारी की बैठक
NEET UG रद्द होने पर बोले केजरीवाल- यह मिलीभगत का मामला, छात्रों के साथ मेरी सहानुभूति
लूट-डकैती के आरोप में IPS सहित चार पुलिसकर्मी FIR में नामजद
TVK विधायक ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी फ्लोर टेस्ट पर रोक
परमाणु वार्ता पर बढ़ा संकट, सैन्य कार्रवाई की आशंका तेज
बंगाल में BJP सरकार बनी तो मिलेगा आयुष्मान भारत का फायदा: पीएम मोदी
भोपाल में वेस्टर्न बायपास विवाद, IAS अधिकारियों की जमीन खरीद पर सवाल
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता - राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुवाहाटी में शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल